अंबाला छावनी में गुरुद्वारा सूरजकुंड साहिब में आयोजित समागम में मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता
अंबाला। समीपवर्ती गुरुद्वारा सूरजकुंड साहिब में बंदी छोड़ दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में समागम सजाया गया। रागी व ढाडी जत्थों ने गुरु-जस, मनोहर कीर्तन और सिख इतिहास सुनाकर संगत को निहाल किया। एसजीपीसी सदस्य हरपाल सिंह मछौंडा ने बंदी छोड़ दिवस का इतिहास बताया। उन्होंने बताया कि गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने ग्वालियर किले से 52 पहाड़ी राजाओं को मुगल कैद से आजाद कराया था। दिवाली के दिन गुरु साहिब के हरिमंदिर साहिब पहुंचने पर संगत ने दीपमाला व आतिशबाजी कर खुशियां मनाई थीं। समागम में परविंदर सिंह कोडवा, कुलविंदर सिंह, जसवीर सिंह, मनमोहन सिंह शामिल हुए। बाबा मालिक सिंह कार सेवा वाले और अमरीक सिंह शेरगिल सहित काफी संगत मौजूद रही। अंत में गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। संवाद