फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिम्नास्टिक हॉल के चार माह से सेंट्रल एसी बंद, खिलाड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित जिम्नास्टिक हॉल में खिलाड़ी सैंट्रल एसी की सुविधा होने के बावजूद पसीना बहाने को मजबूर हैं। गर्मी शुरू होने से लेकर अभी तक इस सेंट्रल एसी ही नहीं चल पाया है। तकनीकी खामी को दुरुस्त करवाने के लिए जिला खेल अधिकारी व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के बीच पत्राचार चल रहा है। यही कारण है कि रोजाना जिम्नास्टिक हॉल में प्रशिक्षण लेने के लिए आने वाले 50 खिलाड़ियों को सेंट्रल एसी का लाभ ही नहीं मिल पा रहा है। जबकि इस जिमनास्टिक हॉल में जिला के अलावा राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाती हैं।
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत होने वाली जिम्नास्टिक की प्रतियोगिता भी इसी हॉल में आयोजित करवाई जानी है। हालांकि स्थगित होने के बाद अगली तिथि नहीं आई है। जब भी तिथि आती है तो यहां पर प्रदेशभर से सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी पहुंचेंगे। ऐसे में विभाग की तरफ से अभी तक इस सेंट्रल एसी को दुरुस्त नहीं करवाया जा सका है। कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में 8 जुलाई को खेल महानिदेशक संजीव वर्मा ने औचक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण में संजीव वर्मा को भी जिम्नास्टिक हॉल के सेंट्रल एसी बंद मिले थे। संबंधित कोच ने भी इन्हें जल्द दुरुस्त करवाने की मांग उठाई थी। ऐसे में जिला खेल अधिकारी को तुरंत यह सेंट्रल एसी दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए थे। बावजूद यह चालू नहीं हो पाए है।

मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में सेंट्रल एसी की भी थी मांग

अंबाला कैंट स्थित वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम की समस्याओं को लेकर 12 जून को अलग-अलग खेलों के प्रधानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी। इसमें डिस्ट्रिक्ट स्वीमिंग एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट जिम्नास्टिक एसोसिएशन के चेयरमैन राजिंदर विज भी शामिल थे। जिन्होंने अन्य समस्याओं के साथ-साथ हॉल के सेंट्रल एसी की मांग को उठाया था।
विज्ञापन

-
जिम्नास्टिक हॉल के सेंट्रल एसी को दुरुस्त करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी से पत्राचार के साथ-साथ मीटिंग हो गई है। जल्द ही इसे दुरुस्त करवाया जाए ताकि खिलाड़ी इसका लाभ उठा सके।
विज्ञापन

राजबीर रंगा, जिला खेल अधिकारी अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें