फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर मनाया जश्न

Sat, 15 Nov 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर कीर्तन में डीएसजीएमसी सदस्यों को सम्मानित करती एचएसजीएमसी सदस्य बीबी करतार कौर। सं - फोटो : mathura
विज्ञापन
बाबैन। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत से बाबैन में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में जलेबी बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंदर जस्सी, भाजपा नेता नायब पटाकमाजरा, अनिल टाटकी, भीम बेरथला, डिंपल सैनी, सुरेश कश्यप, कौशल सैनी, रिंकू कश्यप, धर्मवीर बिहोली, जगमाल सिंह, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नाचे और एक-दूसरे को जलेबी खिलाकर चुनाव परिणामों पर एक-दूसरे को बधाई दी। मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिरता को चुना है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व और उनकी नीतियां देश के हर नागरिक के दिल में विश्वास जगाती हैं जिसका परिणाम बिहार में दिखाई दिया। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और जनता के भरोसे की जीत है।

शाहाबाद। नगर कीर्तन में डीएसजीएमसी सदस्यों को सम्मानित करती एचएसजीएमसी सदस्य बीबी करतार कौर। सं- फोटो : mathura

शाहाबाद। नगर कीर्तन में डीएसजीएमसी सदस्यों को सम्मानित करती एचएसजीएमसी सदस्य बीबी करतार कौर। सं- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें