अंबाला/ बराड़ा। सिरसगढ़ गांव में वीरवार को शादी समारोह में हुई पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान सुघ माजरी गांव यमुनानगर निवासी टिंकू, गौरव, संटी, विशाल, विकास व मोहित के तौर पर हुई है। सभी आरोपियों को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया गया। यहां से मुख्य आरोपी टिंकू, विकास व मोहित को न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया, जबकि आरोपी गौरव, संटी व विशाल को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया। संवाद