फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर रेलवे स्टेशन पर हुआ जश्न

विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर बैंड की प्रस्तुति देती आरपीएसएफ छठी बटालियन की टीम। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। ऑपरेशन की सफलता जश्न मनाने और 79 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बैंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेलवे सुरक्षा विशेष बल ‘आरपीएसएफ’ की छठी बटालियन दयाबस्ती नई दिल्ली व द्वितीय बटालियन हरियाणा पुलिस मधुबन के बैंड ने स्टेशन के यूटीएस काउंटर पर मनमोहक प्रस्तुति दी। शुक्रवार शाम को शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक देशभक्ति गीतों पर धुनें बजाकर देश प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया गया। इस मौके पर मनमोहक प्रस्तुति दी गयी।
विज्ञापन


38 जवानों ने दी प्रस्तुति
बैंड कार्यक्रम के दौरान अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक विनोद भाटिया विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आगाज तथा समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। कार्यक्रम में आरपीएसएफ के बैंड मास्टर मुख्य सिपाही विरेंदर पाल सिंह सहित 24 जवान और हरियाणा पुलिस से बैंड मास्टर एसआई कुलदीप सिंह सहित 18 जवान मौजूद रहे। दोनों बैंड ने देशभक्ति की धुनें बजाकर लोगों में देश प्रेम का संचार किया, वहीं यात्रियों ने भी उत्साहित होकर वंदेमातरम के नारे लगाकर अपनी भावना को प्रकट किया। इस दौरान आरपीएसएफ ने वंदे मातरम, सारे जहां से अच्छा, मेरा मुल्क मेरा देश, ए वतन ए वतन और दिल दिया है जां भी देंगे तेरे लिए एवं हरियाणा पुलिस के बैंड ने संदेशे आते हैं, कदम-कदम बढ़ाए जा, ये देश है वीर जवानों का आदि धुनों को बजाया।

डीआरएम ने दिया सम्मान
लगभग एक घंटे तक चले कार्यक्रम में आरपीएसएफ व हरियाणा पुलिस के जवानों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मौजूद रेलवे अधिकारियों सहित सभी ने उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति की दिल खोलकर प्रशंसा की और इस आयोजन के लिए रेलवे का आभार व्यक्त किया, इसके साथ ही उपरोक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में डीआरएम ने 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर बैंड की प्रस्तुति देती आरपीएसएफ छठी बटालियन की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें