फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मारकंडा नदी का उफान थमा, बेगना ने गोला गांव में मचाई तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते शनिवार को मारकंडा नदी उफान पर आ गया। दोपहर 12 बजे जलस्तर 7.8 फीट पर पहुंचकर 31 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया, हालांकि राहत की बात रही कि थोड़ी देर बाद पानी घटना शुरू हो गया और शाम होते-होते नदी का जलस्तर 6.5 फीट 24 हजार क्यूसेक तक नीचे आ गया। नदी किनारे खेतों में नदी का पानी गया, लेकिन फसलों को नुकसान की सूचना नहीं है, जबकि दूसरी ओर बेगना नदी ने गोला गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज बहाव के कारण नदी का पानी गांव की गलियों में घुस गया है। कई घरों में पानी भर गया और शिव मंदिर के सामने वाली गली पूरी तरह जलमग्न हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारिश में बेगना नदी कई बार गांव में घुसकर नुकसान पहुंचा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें