नारायणगढ़। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी 10 नवंबर को नारायणगढ़ स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। मंदिर प्रबंधक समिति के प्रधान अरविंद धीमान ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि समारोह की शुरुआत सुबह चार बजे प्रभात फेरी कार्यक्रम से होगी। इसके बाद सुबह आठ बजे हवन यज्ञ और ध्वजारोहण का आयोजन किया जाएगा। सुबह दस बजे समिति के सदस्य सुमन सैनी और अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर पंजाबी गायक भजनों के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा का गुणगान करेंगे।