फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीबीएसई 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जल्द होंगी शुरू, पर्यवेक्षक होंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन के लिए कमर कस ली है। बोर्ड ने जनवरी माह में शुरू हो रही इन परीक्षाओं के लिए स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं के दौरान किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. आरआर सूरी ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर पर्यवेक्षकों की ड्यूटी जल्द ही आनी शुरू होगी। स्कूलों की ओर से इस ड्यूटी का इंतजार किया जा रहा है, जैसी ही यह ड्यूटी आएगी तो स्कूलों में यह परीक्षाएं शुरू होंगी। बोर्ड की ओर से जिस-जिस विषय में पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई जाएगी, उनसे संपर्क कर यह परीक्षाएं करवाई जाएंगी। इन परीक्षाओं को करवाने के लिए लैब भी तैयार की जा रही हैं।



स्कूलों को समय पर अपलोड करने होंगे अंक

बोर्ड की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि स्कूलों को हर दिन की परीक्षा के अंक उसी दिन ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। प्रधानाचार्यों और परीक्षकों को हिदायत दी गई है कि अंक अपलोड करते समय पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि एक बार अंक दर्ज होने के बाद उनमें किसी भी सुधार की अनुमति नहीं मिलेगी। वहीं, 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए स्कूल अपने स्तर पर वैकल्पिक बाहरी परीक्षक नियुक्त नहीं कर सकेंगे। केवल बोर्ड द्वारा नियुक्त परीक्षक ही परीक्षा लेंगे, यदि कोई स्कूल किसी अन्य परीक्षक से परीक्षा कराता है तो उसे अमान्य घोषित कर दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवधि के दौरान करवाई जाएंगी परीक्षा

परीक्षा की अवधि : 1 जनवरी से 14 फरवरी तक।

लैब की तैयारी : स्कूल सुनिश्चित करें कि प्रयोगशालाओं में आवश्यक उपकरण और सामग्री उपलब्ध हो।

मानदेय में वृद्धि : बोर्ड ने इस वर्ष से सभी परीक्षा कर्मियों और सहायक स्टाफ के मानदेय की दरों में वृद्धि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें