फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चोरी करते पकड़े जाने पर छत से कूदा, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जग्गी कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में चोरी कर भाग रहे युवक को मकान मालिक ने पड़ोसियों की मदद से रंगे हाथों पकड़ लिया। भागते समय छत से कूदने पर चोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपी की पहचान डेहा कॉलोनी निवासी गौतम के रूप में हुई है। लोगों ने चोर को पुलिस को सौंप दिया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

वीटा कॉलोनी निवासी सर्वजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने जग्गी कॉलोनी फेज-1 में मकान नंबर 53 खरीदा हुआ है, जहां मरम्मत का काम चल रहा है। एक दिन पहले उनके मकान से बाथरूम की टोटियां, ड्रिल मशीन और दो गीजर चोरी हो गए थे। सोमवार को जब वह मकान पर पहुंचे तो एक चोर ताला तोड़कर अंदर घुसा था और बिजली की फिटिंग की तारें उखाड़ ली थीं। शोर मचाया तो आरोपी सामान लेकर भागने लगा। खुद को घिरा देख आरोपी ने छत से कूदकर भागने का प्रयास किया लेकिन नीचे गिर गया, जिससे उसके चेहरे पर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें