फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कॉस्मेटिक के गोदाम से नकदी और सामान चाेरी

Wed, 08 Nov 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। उगाला गांव स्थित कॉस्मेटिक के गोदाम से लैपटॉप, नगदी और क्रीम, फेशवास, फेशियल किट, लोशन, फेस पैक,शैंपू, ऑयल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बराड़ा पुलिस को दी शिकायत में गांव उगाला निवासी शिव कुमार ने बताया कि उसने 2012 में कुरुक्षेत्र के गुड्डा सिंगौर निवासी गांव सुरेंद्र सिंह से उगाला गांव में किराये पर लिया था और वर्ष 2014 में बॉडी सॉफ्ट कॉस्मेटिक नाम से कॉस्मेटिक फैक्ट्री लगाने का लाइसेंस मिला। इसके बाद उसने इस गोदाम में कॉस्मेटिक की फैक्ट्री लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फैक्ट्री में कॉस्मेटिक गुड्स बनाने का काम किया जाता था। सोमवार की शाम वह अपने वर्कर के साथ फैक्ट्री पर ताला लगाकर अपने -अपने घर चले गये। मंगलवार की सुबह 9 बजे जब वह फैक्ट्री पर गया तो देखा कि फैक्टरी के अंदर का दरवाजा व 2 कमरों के ताले और गोदाम के कमरे के अंदर रखी लोहे की अलमारी के 3 लाॅक टूटे थे। अलमारी से एक लैपटॉप , 20 हजार की नगदी क्रीम, फेशवास, फेशियल किट, लोशन, फेस पैक,शैंपू, ऑयल आदि सामान गायब था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें