फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में नायब तहसीलदार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट थाना पुलिस ने इंतकाल करवाने की एवज में पांच लाख रुपये की मांग करने के आरोप में छावनी के नायब तहसीलदार बोधराज के खिलाफ केस दर्ज किया है। गृहमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने सोमवार को यह कार्रवाई की।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व पार्षद ओंकार नाथी ने 5 जून को गृहमंत्री अनिल विज को लिखित शिकायत में बताया था कि मैं निर्मल कांप्लेक्स बब्याल का रहने वाला हूं। मैंने इंतकाल मंजूर करवाने के लिए 5 अप्रैल को नायब तहसीलदार बोधराज को प्रार्थना पत्र दिया था। उस समय नायब तहसीलदार ने इस इंतकाल को दर्ज करने व मंजूर करने के लिए मुझसे दो लाख रुपये की मांग की थी। इसमें से मैंने एक लाख रुपये दे दिए था। इसके बाद 12 अप्रैल को इंतकाल मेरे नाम पर दर्ज भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने 17 मई को शपथ पत्र नायब तहसीलदार से सत्यापित करवाकर दे दिया। अब नायब तहसीलदार अंबाला छावनी की ओर से इंतकाल को मंजूर करने के लिए मुझसे पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। ऐसा न करने पर मुझे इंतकाल खारिज करने की धमकी भी दी जा रही है । ओंकार की इस शिकायत पर गृहमंत्री अनिल विज ने एसपी अंबाला को केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो ओंकार नाथी सोमवार को फिर से गृहमंत्री अनिल विज से मिले। अनिल विज ने तुरंत एसपी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कहा। इसके बाद कैंट थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार बोधराज के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें