अंबाला। शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर अंबाला में जंगली जानवरों की फेक वीडियो डालकर लोगों में दहशत फैलाने के मामले में महेश नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में वन्य जीव संरक्षण विभाग के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि कुछ शरारती लोगों द्वारा जानबूझकर अंबाला में मगरमच्छ, लक्कड़बग्घा की झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। इसके कारण लोगों में डर का माहाैल पैदा हो रहा है।
वहीं लोग बार बार फेक वीडियो से भी परेशान होते हैं। उन्होंने बताया कि बिना किसी जानकारी के लोग कभी डायल 112 व कभी उपायुक्त कार्यालय में फोन करते हैं और वाइड लाइफ विभाग को भी फोन कर पता कर रहे हैं। अभी तक कोई भी मगरमच्छ व लक्कड़भग्गा की कोई भी पुष्टि नहीं है। इसके बावजूद लोगों द्वारा अलग-2 राज्यों की पुरानी वीडियो डाली जा रही है।