फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नाबालिग से दुराचार का मामला, दो अन्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नाबालिग से दुराचार कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस और हेमंत कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में संलिप्त चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शिकायतकर्ता नाबालिग की दादी ने 12 मार्च को महिला पुलिस थाना अंबाला में शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी अवतार सिंह और अन्य ने उसकी एक पोती से दुराचार कर जान से मारने की धमकी देने और दूसरी पोती को अनैतिक कार्य में फंसाने का प्रयास किया । इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। संवाद
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार का मामला, आरोपी काबू

अंबाला। नाबालिग से दुराचार करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज उर्फ शिवा को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता पीड़ित नाबालिग ने 24 जून 2023 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई कि 10 अक्तूबर 2022 से लेकर 24 जून 2023 के दौरान आरोपी सूरज उर्फ शिवा ने शादी का झांसा देकर उससे दुराचार किया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। संवाद
शराब तस्करी के मामले में आरोपी पकड़ा

अंबाला। शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अंबाला पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान थाना सदर अंबाला क्षेत्र से शराब की तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के जिला पटियाला गांव अहरू कलां निवासी आरोपी कुलवंत सिंह को 11 बोतल शराब सहित काबू कर शामिल जांच करते हुए न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें