फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मकान नाम कराने का दबाव बनाने पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। लालकुर्ती स्थित सीबी क्वार्टर में पांच नवंबर को घर में घुसकर अनूप कुमार और उसकी पत्नी से मारपीट करने और जबरन मकान अपने नाम करवाने का दबाव बनाने के आरोप पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने आरोपी पर कार्रवाई को लेकर गत दिवस परिवहन मंत्री अनिल विज से गुहार लगाई थी। मंत्री अनिल विज ने पड़ाव थाना प्रभारी को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर पड़ाव थाना पुलिस ने लालकुर्ती स्थित सीबी क्वार्टर निवासी राज कुमार ( संजय डेरी वाला ) पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

आरोपी लड़ चुका पार्षद का चुनाव

शिकायतकर्ता लालकुर्ती निवासी अनूप कुमार ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। आरोप लगाया कि एक पार्टी से पार्षद का चुनाव लड़ने वाले राज कुमार उसे डराता धमकाता है और झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है। आरोप लगाया कि उसकी राज कुमार से जान पहचान थी। 2023 में बाढ़ के कारण मकान गिर गया था। दोबारा से बनाने के लिए आरोपी ने सामग्री कुलदीप नगर में सोनू स्टील वाले से दिलवाई थी। करीब एक लाख 80 हजार रुपये का खर्च आया था। उसमें से करीब डेढ़ लाख रुपये वापस कर दिए थे। महज 30 हजार रुपये की राशि रह गई है। आरोपी उसके लेकर परेशान कर रहा है। दबाव बना रहा है कि मकान के कागजात उसके नाम बनवाओ। पांच नवंबर की रात को आट बजे घर से जबरदस्ती ले जाने लगा था। विरोध किया तो हाथापाई करने लगा और जमकर गालीगलौज की। पत्नी के साथ भी बदतमीजी कर हाथापाई की थी। जाते हुए धमकी देकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें