फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन बेड़े में जुड़ेंगी 650 बसें : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने परिवहन के क्षेत्र में दी जा रहीं सुविधाओं पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी बस कंडक्टर और ड्राइवर की जांच के शिविर लगाने को अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में वर्कआउट किया जाएगा कि यह शिविर कहां लगाए जाने हैं, जिससे कि सभी की नियमित तौर पर जांच की जाए। उन्होंने कहा कि 500 ऑर्डिनरी बसें और 150 एयर कंडीशन बसें परिवहन बेड़े में जल्द जोड़ी जाएंगी।

हिमाचल सरकार पर किया कटाक्ष

विज ने हिमाचल प्रदेश की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री समोसे की रक्षा नहीं कर सकता वह 80 लाख हिमाचलियों की रक्षा कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह आज लगा हुआ है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश के प्रशासन की क्या स्थिति है जो अपने मुख्यमंत्री का समोसा कौन खा गया, का पता नहीं लग पा रहे हैं।
विज्ञापन




कांग्रेस को शोक से बाहर आना चाहिए

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहीं भी जाए वह कांग्रेस की मर्जी है लेकिन हिंदू समाज में शोक के 13 दिन होते हैं और इनके अब 25 से 30 दिन होने जा रहे हैं और यह अभी तक शोक में चल रहे हैं। इनको शोक से बाहर आना चाहिए और वास्तविकता को स्वीकार करना चाहिए। लोगों की बात को सिर्फ माथे पर लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें