13 लाख 50 हजार रुपये की पराली खरीदने के बाद 10 लाख 75 हजार रुपये नहीं देने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव अंबली जिला यमुनानगर निवासी रमनदीप वालिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अगस्त 2020 में पराली गिराने के लिए अमित खन्ना के साथ मिल में 1800 रुपये प्रति टन के हिसाब से पराली व गन्ना पाति गिराने का एग्रीमेंट हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने 180 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पराली खरीद कर शुगर मिल बनौंदी को 320 रुपये प्रति क्विंटल केे हिसाब से बेच दी। इस दौरान उन्होंने 22 सितंबर 2020 से लेकर 25 दिसंबर 2020 तक लगभग 750 मीट्रिक टन पराली व गन्ना पाति गिराई। इसकी कीमत 13 लाख 50 हजार रुपये बनती थी। वहीं अमित खन्ना व उसके सहयोगियों ने मुझे 2 लाख 75 हजार रुपये ही दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस एग्रीमेंट को पूरा करने के लिए मैंने अपने खर्चे पर तीन गांव से पराली इकट्ठा करवाई थी। इस कार्य के लिए मुझे यमुनानगर प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया था।
------------------