फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के मामले में सास-ससुर पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। गगनहेड़ी गांव में एक विवाहिता ने सास ससुर की प्रताड़ना से तंग होकर जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। विवाहिता की दो जनवरी को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के भाई ने सास ससुर पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सास ससुर को विवाहिता की आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराते हुए सात जनवरी को शिकायत दी थी। अब पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शाहाबाद के अंटवान निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन निशा की शादी गुरविंदर निवासी गगनहेड़ी से छह दिसंबर 2011 को हुई थी। उनके पास नौ साल की एक लड़की भी है। नरेश ने आरोप लगाए है कि विवाहिता की सास परमजीत, ससुर ओमप्रकाश ने दहेज की मांग के लिए कई साल तक निशा को बहुत प्रताड़ित किया। सास ससुर की गालीगलौज और मारपीट से तंग आकर निशा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और दो जनवरी 2022 को एमएम अस्पताल में उसकी मौत हो गई। कलालटी चौकी इंचार्ज बलकार सिंह ने बताया कि जब विवाहिता की मौत हुई तो मायका पक्ष ने ब्यान दर्ज नहीं कराए थे। उन्होंने ससुर के बयानों पर 174 की कार्रवाई की थी। भाई की ओर से दी गई शिकायत की जांच के बाद आरोपी सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें