फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मजदूर झुलसने के मामले में फैक्टरी मालिक पर केस

विज्ञापन
केसरी गांव की प्रताप फैक्टरी की भट्ठी में आग के अंगारों को रोकने के लिए लगी लोहे की ग्रिल में ज
विज्ञापन
अंबाला। केसरी गांव की प्रताप फैक्टरी में चार मजदूरों के झुलसने के मामले में कई लापरवाही सामने आई है। साहा थाना पुलिस ने साहा फोरमैन सतार मोहम्मद, मैनेजर श्याम लाल के साथ-साथ फैक्टरी मालिक पर भी मामला दर्ज लिया है।
विज्ञापन

घायल विनोद द्वारा पुलिस को दिए बयान में खुलासा हुआ है कि कई बार बॉयलर की भट्ठी में लगी लोहे की ग्रिल की टूटी पत्तियों को ठीक करवाने के लिए बोला गया था लेकिन वह ठीक नहीं कराई गई थीं। यही कारण था कि 19 सितंबर की रात को राख निकालते समय इन पत्तियों के बीच से ही आग के अंगारे भी निकलने के कारण चारों मजदूर झुलस गए थे। चंडीगढ़ पीजीआई में जिंदगी मौत के बीच जूझ रहे विनोद ने बयान देते हुए बताया कि फैक्टरी में उन्हें काम करने के लिए उन्हें कोई भी आग से बचाव के लिए सामान नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें