फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वेल्डिंग करते समय टैंकर में हुए धमाके मामले में 9 दिन बाद मामला दर्ज

Tue, 02 Dec 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बलदेव नगर-चंडीगढ़ सर्विस रोड पुलिया के पास 23 नवंबर को खड़े टैंकर में वेल्डिंग करते समय हुए धमाके के मामले में बलदेव नगर थाना पुलिस ने कैंटर चालक कर्मदीन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई घायल किशोर बाबू के मालिक गुरमीत सिंह की तहरीर पर हुई।
विज्ञापन

बलदेव नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में पंजोखरा के आशा सिंह गार्डन निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह बिल्डिंग मेटेरियल सप्लायर का काम है। 23 नवंबर को मुनीम किशोर बाबू बलदेव नगर रेलवे फाटक बंद होने के कारण काम के लिए जग्गी कॉलोनी के फेज नंबर 1 जा रहा था। बलदेव नगर-चंडीगढ़ सर्विस रोड पुलिया के पास पहुंचा एक टैंकर खड़ा था। चालक कुरुक्षेत्र के ठोल गांव निवासी कर्मदीप टैंकर को मंगत राम एंड संस टैंकर रिपेयर वर्कशॉप पर अमन से वेल्डिंग करवा रहा था। वेल्डिंग करते समय टैंकर के भीतर गैस अधिक होने के बाद उसका पिछला हिस्सा धमाके के साथ फट गया था। इस हादसे में मुनीम किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। चिकित्सकों नेउसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। अभी भी मुनीम बोलने में असमर्थ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें