फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली जा रहे युवकों की कार ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ी, चालक की मौत व 6 घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : Ambala
विज्ञापन
मनाली घूमने जा रहे युवकों की इनोवा कार ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ गई। रविवार सुबह शहजादपुर-साहा रोड पर स्थित धमौली गांव के नजदीक हुए सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि छह अन्य युवक घायल हो गए। ये सभी दिल्ली और गुरुग्राम के निवासी हैं। पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस में सभी को नारायणगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दिल्ली निवासी 35 वर्षीय अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद गाड़ी को जेसीबी की मदद से ट्रॉली के नीचे से निकाला गया। इसके बाद घायलों को जिला नागरिक अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

उपचार के बाद सेहत में सुधार होने पर ये लोग लौट गए। सूचना मिलने पर मृतक का परिवार देर रात अंबाला पहुंचेगा। सोमवार नारायणगढ़ अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक के एक लड़का और लड़की है। अस्पताल रिकार्ड के अनुसार घायलों में गुरुग्राम का 23 वर्षीय सौरभ दिल्ली, किशोर गुरुग्राम उम्र 25 साल, रविंद्र कुमार उम्र 28 साल निवासी जींद, मनीष उम्र 24 साल निवासी दिल्ली, 30 वर्षीय वरुण निवासी दिल्ली, शुभम शर्मा उम्र 23 साल गुरुग्राम घायल हो गए। यह सभी इनोवा में सवार थे।
जानकारी के अनुसार सभी दोस्त मनाली जाने के लिए देर रात रवाना हुए थे। धमौली गांव के पास सुबह साढ़े 5 बजे कार की ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जांच अधिकारी एएसआई जरनैल सिंह के अनुसार हादसे में इनोवा चालक अभिषेक की मौत हुई है और कुछ को चोट लगी हैं। धुंध होने के कारण यह क्लीयर नहीं हो पाया कि ट्रैक्टर खड़ा था या चल रहा था। चालक वहां से निकल गया है। रविवार मृतक के परिवार के बयान लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

तीन अन्य भी हादसे में घायल
एक अन्य गाड़ी में 21 वर्षीय सौरभ, 21 वर्षीय पल्लवी और 21 वर्षीय पवन निवासी यमुनानगर भी सड़क हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह तीनों एक ही कंपनी में काम करते थे और तीसरी और चौथी गाड़ी में कौन घायल हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। यह सभी हादसे धमौली के पास ही हुए हैं। बताया जा रहा है कि सबसे पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली से इनोवा भिड़ी, इसके बाद उसके पीछे आ रही कारें भी भिड़ती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें