अंबाला सिटी। जग्गी सिटी सेंटर से जंडली आते हुए एक तेज रफ्तार कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी पलट गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं अभी सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में शिवम ने बताया कि वह मानव चौक सरस्वती कॉलाेनी के निवासी है। गत रात्रि 10.30 बजे जब वह अपनी बहन शिवानी शर्मा, जीजा दिक्षित शर्मा, आयुश और गौरव के साथ किसी काम से जग्गी सिटी सेंटर अंबाला शहर के लिए निकले तो एक कैंटर चालक ने लापरवाही से अपने कैंटर को चला कर सीधी टक्कर उनकी गाड़ी में मारी। टक्कर लगते ही उनकी गाड़ी पलट गई। राहगीरों की मदद से वह बाहर निकले जिसमें शिवानी, दीक्षित शर्मा व आयुश को सिविल अस्पताल कैंट दाखिल करवाया। वहीं राहगीरों ने ही उन्हें सिविल में दाखिल करवाया। जहां उनकी दाहिनी टांग में चोट आई है। वहीं पुलिस ने भी आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। दूसरी ओर लोगों का कहना है कि उन्होंने डायल 112 और चौकी इंचार्ज से संपर्क किया तो संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद इसकी जानकारी थाना बलदेव नगर एसएचओ की दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।