फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दूध बेचने जा रहे अधेड़ की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दूध बेचने जा रहा साइकिल सवार अधेड़ बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव धुरकड़ा निवासी बहादुर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भतीजे की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव धुरकड़ा निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि गांव धुरकड़ा निवासी बहादुर सिंह उम्र 60 साल उसका चाचा लगता है। वह खेतीबाड़ी व दूध बेचने का काम करता है। उसका चाचा 12 मई को बलाना रोड संगम पैलेस के पास पहुंचा तो वह भी बाइक लेकर चाचा के पीछे-पीछे आ रहा था। इसी दौरान उन्हीं के गांव का लड़का बाइक पर सवार होकर आया और बहादुर सिंह की साइकिल में जोरदार टक्कर दे मार दी। राहगीरों की मदद से घायल को लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचा। जहां पर डाक्टर ने घायल हो प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उसने दम तोड़ दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें