फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार ने ऑटो, बाइक और एक्टिवा को मारी टक्कर, पांच लोग घायल

विज्ञापन
पंजलासा-कुराली मार्ग पर कृष्णा राइस मिल के पास तीन वाहनों को टक्कर मारने वाली क्ष​तिग्रस्त कार: - फोटो : Archive
विज्ञापन
नारायणगढ़। पंजलासा-कुराली मार्ग पर कृष्णा राइस मिल के पास 16 अगस्त की शाम को कार चालक ने ऑटो, बाइक और एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया था। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने घायल सतीश कुमार की तहरीर पर कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया था। घायलों में उसने अलावा सतीश कुमार, जयपाल, संजीव कुमार, रुलदा राम और वीना रानी शामिल थी। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सतीश कुमार को कैंट के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां से वह निजी अस्पताल में चले गए थे। गंभीर रूप से घायल संजीव कुमार को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था।

एक के बाद एक तीन वाहनों को मारी टक्कर

पुलिस को दी तहरीर में बड़ा गांव निवासी सतीश कुमार (53) ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करते हैं। 16 अगस्त की शाम 6:45 बजे वह अपने दोस्त जयपाल के साथ एक्टिवा से गांव लौट रहे थे। उनके पीछे उनका छोटा भाई राजकुमार बाइक पर आ रहा था। पंजलासा से कुराली रोड पर कृष्णा राइस मिल के पास सामने से आई एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे यात्रियों से भरे ऑटो-थ्री व्हीलर को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो 3-4 बार पलट गया और सवारियां सड़क पर जा गिरीं। इसके बाद कार चालक ने ऑटो के पीछे चल रही बाइक और सतीश कुमार की एक्टिवा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
ललित कुमार, थाना प्रभारी, नारायणगढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें