फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑटो को कार ने मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर (अंबाला)। रिश्तेदार की रस्म क्रिया में जा रहे परिवार के ऑटो को कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि शहजादपुर के रजपुरा गांव के पास ऑटो खेतों में पलट गया। मोहाली के सुंडरा गांव निवासी 68 वर्षीय बंतो की मौत हो गई।
विज्ञापन

एक साल की बच्ची रीत सहित मां गुरजीत, मलकीत कौर को गंभीर चोटें आने पर शहजादपुर से मुलाना एमएमयू अस्पताल रेफर कर दिया। इसके अलावा भाग सिंह, चिंतो देवी व ऑटो चालक कर्मबीर सिंह चोटिल हो गए। यह हादसा 11 अप्रैल को हुआ था। शहजादपुर थाना पुलिस ने शनिवार मृतक बंतो का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घायल भाग सिंह ने बताया कि उनके मामा की रस्म क्रिया में पूरा परिवार बुढि़यों गांव जा रहा था। जैसे ही वह रजपुरा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आई-20 कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार भी खेतों में उतरकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार चालक मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन

कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
इंस्पेक्ट जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी शहजादपुर
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें