अंबाला सिटी। सुल्तानपुर बैरियर के नजदीक वीरवार को एक सड़क खाई में गिर गई। कार में दंपती और उनका करीब 10 साल का बेटा सवार था। इसी दौरान अंबाला शहर से वार्ड नंबर 10 के पार्षद मिथुन वर्मा और उनके पिता देवेंद्र वर्मा चंडीगढ़ में एक प्रदर्शन से वापस लौट रहे थे। कार को खाई में गिरा देखकर उन्होंने घायलों की मदद करते हुए उन्हें कार से बाहर निकाला।
तीनों घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। घायलों की पहचान कुरुक्षेत्र के मैहलां गांव निवासी मिक्सन उनकी पत्नी परमजीत कौर बेटे प्रिंस के तौर पर हुई। जब इनके परिजन अस्पताल में पहुंचे तो देवेंद्र वर्मा और पार्षद मिथुन वर्मा उन्हें उनके सुपुर्द कर चले गए। परिवार ने परिजनों का ही मदद के लिए आभार व्यक्त किया।