फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लौट रहे परिवार की कार पीसीआर से टकराई, पांच घायल

विज्ञापन
सीएचसी में उपचाराधीन सपना - फोटो : Ambala
विज्ञापन
नारायणगढ़ रोड स्थित शहजादपुर बिजली पावर हाउस के निकट त्रिलोकपुर के मां बाला सुंदरी मंदिर से लौट रहे परिवार की कार और एक पुलिस पीसीआर में भिड़ंत हो गई। हादसे में अंबाला शहर जग्गीर गार्डन के रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पीसीआर में तैनात होमगार्ड भी घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार में अंबाला शहर के जग्गी गार्डन निवासी चालक 50 वर्षीय सुरेश कुमार, उसकी माता 80 वर्षीय प्रकाशवति, पत्नी 38 वर्षीय सपना और 11 माह का बेटा रोहन और 12 वर्षीय रिधिमा सवार थी। टक्कर के बाद रिधिमा को छोड़कर शेष सभी को काफी चोटें आईं। इन सभी को सीएचसी शहजादपुर में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 11 माह के रोहन, प्रकाशवति और सपना को अंबाला शहर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीसीआर में सवार होमगार्ड शक्ति कुमार शहजादपुर सीएचसी में दाखिल कराया गया।
घायल ने इस तरह बताया हादसा
घायल प्रकाशवति ने बताया कि अंबाला शहर से सुबह त्रिलोकपुर में मां बाला सुंदरी मंदिर के अंदर माथा टेकने के लिए गए थे। लौटते समय जैसे ही वह करीब दो बजे पॉवर हाउस के पास पहुंचे तो अचानक कार की सामने आ रही पीसीआर से टक्कर हो गई। हादसे में कार और पीसीआर की साइड टकराई और वह सभी चोटिल हो गए। ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने जब घायल 11 माह के रोहन का सीसीटी स्कैन करवाया तो उस रिपोर्ट के सिर में फ्रेक्चर आया।
विज्ञापन

पीसीआर सिपाही की शिकायत पर कार चालक नामजद
गलत दिशा में आकर पीसीआर को टक्कर मारने पर पुलिस ने कार चालक सुरेश कुमार पर ही मामला दर्ज कर लिया। लापरवाही से वाहन चलाने आदि धाराओं के तहत पीसीआर चालक सिपाही शेखर की शिकायत पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। शेखर का कहना था कि वह अपनी दिशा के अंदर ही चल रहे थे कि तेज रफ्तार लीवा कार ने आकर साइड मार दी। गनीमत यह रही कि उनका बचाव हो गया, लेकिन होमगार्ड का जवान भी घायल हो गया।
कार चालक गलत दिशा में गाड़ी चलाता हुआ आया और पीसीआर में टक्कर मार दी। लापरवाही से कार चलाने पर कार चालक सुरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मौके पर ही एक ट्रक भी सड़क किनारे खड़ा हुआ था उसे भी अपने संग ले जाकर गलत ढंग से खड़े होने का कारण पूछा गया।
विज्ञापन

- धूमसिंह, सब इंस्पेक्टर, शहजादपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें