अंबाला। आखिरकार अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की मेहनत रंग लाई है। नेशनल क्वालिटी एश्याेरेंस स्टेंडर्ड के मानकाें पर नागरिक अस्पताल खरा उतरा है। अस्पताल को अब नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) ने गुणवत्ता प्रमाणन कर दिया है।
निरीक्षण कर टीम ने अस्पताल को 100 में से 95 प्रतिशत अंक दिए है। जबकि 70 प्रतिशत अंक लेना अनिवार्य होता है। इस रैंकिंग के दौरान टीम ने सबसे ज्यादा अंक अस्पताल लैवल पर एसएनसीयू 99.58, मेटरनिटी ओटी 98.58 और लेबर रूम को 98.3 प्रतिशत अंक दिए।
यह क्वालिटी प्रमाणन तीन वर्ष तक मान्य होगा। बाद में दोबारा टीम निरीक्षण करेगी और उसे आगे बढ़ाया जाएगा। पहले करीब 10 लाख रुपये की राशि मिलेगी, जिससे कि अस्पताल में सुविधाओं की कमी नहीं रहेगी। दरअसल, इससे पहले भी 2019 में नेशनल लैवल की एनक्वास टीम ने निरीक्षण किया था।
तीन दिवसीय दौर पर परखी थी सुविधाएं
नागरिक अस्पताल को नेशनल क्वालिटी एंश्याेरेंस स्टेंडर्ड के मानकाें पर परखने के लिए 22 से 24 जुलाई को तीन सदस्यीय नेशनल टीम ने दौरा किया था। उस दौरान टीम ने ओपीडी से लेकर एसएनसीयू, आइपीडी, लैब, लेबर रूम, माेर्चरी, इमरजेंसी वार्ड विभागाें सहित पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस टीम में उज्जैन से गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. संगीता, जम्मू जीएमसी से डॉ. अरुण शर्मा व देहरादून से सीनियर नर्सिंग ऑफिसर रेशमा मौजूद थी। हालांकि अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां मिली थी लेकिन उसमें तुरंत सुधार कराया था।
इस तरह से मिले अंक
लेबर रूम- 98.3
मैटरनिटी ओटी- 98.58 प्रतिशत
एसएनसीयू - 99.58
ओटी - 98.17
इमरजेंसी - 97. 53
लैब - 97.43
ब्लड बैंक - 97
ओपीडी - 96.90
सहायक सेवाएं - 96.79
आईपीडी - 96.01
एडमिन - 94.35
मैटरनिटी वार्ड - 93.18
रेडियोलॉजी - 92.13
पीपी यूनिट - 91.33
फार्मेसी - 87.03
वर्जन
एनक्वास से छावनी नागरिक अस्पताल को क्वालिटी सर्टिफाई कर दिया है। इसको आगे भी बनाए रखने के लिए अस्पताल प्रबंधन कार्य करेगा।
डॉ. विनय गोयल, डीएमएस, छावनी नागरिक अस्पताल अंबाला।