फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सौर ऊर्जा से चलेंगे कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूल, डिस्पेंसरी और सामुदायिक केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोर्ड कार्यालय से हुई शुरुआत, 15 लाख की होगी सालाना बचत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पर्यावरण संरक्षा के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड ने प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के तहत बोर्ड के अधीन स्कूल, डिस्पेंसरी व सामुदायिक केंद्र सोलर पैनल की बिजली से रोशन होंगे। इसकी शुरुआत कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय से की गई है। बोर्ड कार्यालय में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से 97 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया गया है। इस सोलर पैनल के लगाने से बोर्ड को सालाना 15 लाख रुपये की बचत होगी।
बोर्ड के अधीन स्कूलों व अन्य जगह पर सोलर पैनल लगाने के लिए लगभग दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। मौजूदा समय में बोर्ड के अधीन छह स्कूल बने हुए हैं। इसी प्रकार अलग-अलग वार्डों में दो सामुदायिक केंद्र भी स्थित हैं। इसी प्रकार तोपखाना परेड में एक डिस्पेंसरी भी है। इन सभी का बिल भी सालाना आठ से दस लाख के करीब आता है। ऐसे में इन स्थानों पर सोलर पैनल लगने से पैसे की बचत तो होगी ही, साथ ही अतिरिक्त बिजली भी बिजली निगम को बेची जा सकेगी। दूसरे चरण में बोर्ड द्वारा आठ वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइटों को भी सोलर पैनल की तकनीक से परिवर्तित किया जाएगा। स्ट्रीट लाइट के ऊपर ही एक विशेष प्रकार का पैनल लगाया जाएगा जोकि सूर्य की तपिश से बिजली संग्रहण करेगा और अंधेरा होते ही स्ट्रीट लाइट को रोशन करेगा। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट में बिजली के कनेक्शन का भी प्रावधान रहेगा ताकि बारिश सहित धुंध या अन्य विपरीत मौसम में स्ट्रीट लाइटों को जगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटोनमेंट बोर्ड पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। पूरे क्षेत्र को जहां हरा-भरा रखने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं अब इसी कड़ी में सोलर पैनल की व्यवस्था को भी लागू किया जा रहा है। शुरुआत बोर्ड कार्यालय से की गई है। इसके बाद इन्हें अन्य स्थानों पर भी लगाया जाएगा।
- राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें