फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हड़ताल के बाद तहसीलों में 600 इंतकाल और 250 रजिस्ट्री लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक पटरी पर नहीं लौट सकी व्यवस्था, लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। तहसीलों में अधिकारियों की हड़ताल के बाद व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौट सकी है। जिले की तहसीलों और उप तहसीलों में करीब 600 इंतकाल और 250 रजिस्ट्री अब भी लंबित हैं। हालांकि तहसील और उप तहसील में काम शुरू हुए करीब एक सप्ताह हो गया है। इसके बावजूद काम लंबित पड़ा है जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन की छुट्टी के बाद जैसे ही सोमवार को तहसीलों में भीड़ दिखी। लोग अपने अपने काम करवाने के लिए पहुंचे। लोग इंतकाल और रजिस्ट्री करवाने के लिए बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

नारायणगढ़ तहसील में 300 इंतकाल लंबित
नारायणगढ़ तहसील में 300 इंतकाल, छावनी तहसील में 250 इंतकाल तथा अन्य तहसील में 50 इंतकाल अन्य तहसील में लंबित हैं। बब्याल निवासी सुरेंद्र राणा ने बताया कि उन्होंने दस्तावेज पर तहसीलदार के साइन करवाने हैं इसके लिए वह तहसील में आए हैं। वहीं बोह निवासी संजय ने बताया कि हड़ताल के चलते वह कई दिनों तक परेशान हुए थे लेकिन आज वह जमीन का इंतकाल करवाने के लिए छावनी तहसील में आए हैं। इसके अलावा महेश नगर निवासी परमजीत कौर ने बताया कि उन्होंने पिछले साल अगस्त में रजिस्ट्री करवाई थी लेकिन रजिस्ट्री का इंतकाल दर्ज हुआ, अब वह इंतकाल दर्ज करवाने के लिए आई हैं।
विज्ञापन


हड़ताल के कारण इंतकाल और रजिस्ट्री से संबंधित काम प्रभावित हो गया था। अधिकतर काम हो गया है। जो रह गया है उसे भी पूरा कर दिया जाएगा।
- सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, नारायणगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें