फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बार काउंसिल के चुनाव के लिए अधिवक्ताओं से समर्थन को पहुंच रहे प्रत्याशी

Sun, 30 Nov 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला सिटी। कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबरों में इन दिनों बार काउंसिल के चुनाव के लिए माहौल गर्म है। पंजाब हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव आगामी समय में होने हैं, जिसमें हरियाणा की कई बार एसोसिएशन प्रतिभाग करेंगी। इसी क्रम में बार काउंसिल में विभिन्न पदों पर खड़े प्रत्याशी अंबाला की बार एसोसिएशन से भी संपर्क साध रहे हैं। वह उन्हें अपनी आगामी योजनाओं व घोषणाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। वहीं अधिवक्ताओं के बीच चुनावी माहौल बना हुआ है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सतपाल सिंह ने बताया कि बार काउंसिल के चुनाव को लेकर मंथन चल रहा है। प्रत्याशी आ रहे हैं अपना एजेंडा अधिवक्ताओं के समक्ष रख रहे हैं।
विज्ञापन




फरवरी में समाप्त होगा जिला बार एसोसिएशन का कार्यकाल

वहीं दूसरी तरफ बार काउंसिल के चुनाव के बाद फरवरी में अंबाला की जिला बार एसोसिएशन की मौजूदा कार्यकारिणी का भी कार्यकाल पूरा हो जाएगा। ऐसे में जिला स्तर पर भी चुनावों की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। अधिवक्ता कार्यकारिणी द्वारा चुनाव के समय किए गए कार्याें की समीक्षा करेंगे और नए कार्यकारिणी के लिए वोटिंग करेंगे। इस बार का बार एसोसिएशन का चुनाव काफी रोचक होने वाला है। इसकी चर्चा अभी से ही शुरू हो गई है। वहीं अधिवक्ताओं की समस्याओं पर भी मौजूदा बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी काम कर रही है। उम्मीद है कि कोर्ट परिसर के पास बार एसोसिएशन का नया गेट और अधिवक्ताओं की कार पार्किंग के काम में तेजी लाई जा रही है। जिससे चुनाव से पहले इन सुविधाओं को दिया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें