फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जनस्वास्थ्य विभाग के हवाले अधोमाजरा से घसीटपुर तक नहरी पानी

विज्ञापन
अंबाला छावनी के घसीटपुर में नगर परिषद द्वारा बनाए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नहरी पानी के लिए
विज्ञापन
अंबाला। अधोमाजरा से घसीटपुर तक 22.4 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। वहीं घसीटपुर में 30 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी तैयार कर लिया गया है। इस पाइपलाइन को जनस्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

अब जनस्वास्थ्य विभाग पानी सप्लाई कर 20 कॉलोनियों में पेयजल पहुंचाया। इसके साथ कैंट दो लाख लोगों को यहां से सप्लाई मिलेगी। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से पानी को फिल्टर करके लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। नगर परिषद ने इस सुविधा को 106 करोड़ रुपये खर्च करके तैयार कर दिया है और लगभग 25 करोड़ रुपये इस कार्य के तहत बचाए गए हैं। इस योजना का फायदा छावनी की जनता को सीधे तौर पर होगा और अब उन्हें पानी के लिए त्राहि-त्राहि नहीं करनी पड़ेगी। नहरी पानी गर्मी में भी लोगों को ठंडक पहुंचाएगा।
घसीटपुर में बनाया मुख्य ट्रीटमेंट प्लांट

अमरूत योजना के तहत घसीटपुर में फिल्टर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की गई है। इस ट्रीटमेंट प्लांट के लगने से पानी की क्षमता 20 एमएलडी की जगह अब 30 एमएलडी हो गई है, यानी पानी की क्षमता करीब ढाई गुना बढ़ गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऐसे में आगामी 10 वर्षों तक जल संकट की स्थिति पैदा नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग के पास ये थे प्रबंध
छावनी के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी देने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए गए। इसके तहत सात बूस्टर भी स्थापित किए गए थे, लेकिन पानी की क्षमता 20 एमएलडी जितनी ही रही। इसकी आपूर्ति के लिए घसीटपुर में ही बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मदद ली जाती रही। वहीं, कुछ क्षेत्रों में 50 से अधिक ट्यूबवेल भी लगवाए, लेकिन पानी की कमी को दूर नहीं किया जा सका।
इन क्षेत्रों को होगा सीधा फायदा

नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से नहरी पानी की सीधी सप्लाई दूर-दराज के क्षेत्रों में दी जा सकेगी। इसमें डिफेंस कालोनी बूस्टर से सेक्टर ए, बी, सी इत्यादि समस्त एरिया, कलारेहड़ी, टूंडला और बोह में आनंद नगर तक का एरिया, रामपुर बूस्टर से सरसेहड़ी के लोगों को फायदा , शाहपुर बूस्टर से शाहपुर गांव, बब्याल बूस्टर से बब्याल,दयालबाग और दलीपगढ़, मच्छौंडा बूस्टर से सुंदरनगर, चंद्रपुरी और मच्छौंडा, शिवाला मंडी बूस्टर से साईं का बाग और शिवाला मंडी, करधान बूस्टर से प्रभु प्रेम पुरम आश्रम से खोजकीपुर, नग्गल और करधान क्षेत्र को पानी की कमी नहीं सताएगी।
वर्जन
लगभग 106 करोड़ की लागत से 22.4 किमी लंबी नहरी पानी की पाइप लाइन बिछाई गई है जोकि सीधा घसीटपुर में नवनिर्मित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र भेज दिया गया है ताकि वो इस प्लांट को अपने सुपुर्द ले सके।
विज्ञापन

मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें