फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पांच ट्यूबवेलों से केबल काटी ताला तोड़कर चुराई कीटनाशक दवाइयां

Sat, 25 Jul 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चोरों ने 22 जुलाई की रात में दुखेड़ी गांव में दो किसानों को निशाना बनाते हुए पांच अलग-अलग ट्यूबवेलों से सैकड़ों मीटर बिजली की केबल काट ली। साथ ही कमरे का ताला तोड़कर हजारों रुपये की कीटनाशक दवाइयां चोरी कर लीं। वारदात के बाद से स्थानीय किसानों में गहरा रोष व्याप्त है। दुखेड़ी गांव के किसान रवि कुमार ने बताया कि 22 जुलाई की सुबह करीब 5:30 बजे जब वह अपने खेतों में धान की फसल देखने गए तो देखा कि उनके तीन ट्यूबवेलों की करीब 25 मीटर बिजली की तार कटी हुई थी।
विज्ञापन

शंका होने पर अपने ट्यूबवेल के कमरे की जांच की तो उसका ताला टूटा हुआ मिला। कमरे के अंदर 25 एकड़ धान की फसल में छिड़काव के लिए रखी गई महंगी दवाइयां गायब थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें