फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पांच सरपंच और 36 पंच का उपचुनाव 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिले में गांव में खाली पांच सरपंच और 36 पंच पद पर उपचुनाव होंगे। उपचुनाव को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। यह उपचुनाव 15 जून को करवाया जाएगा। सबसे ज्यादा नारायणगढ़ खंड में पद खाली हैं।
विज्ञापन

इन उपचुनाव के लिए 24 से 30 मई तक संबंधित ग्राम पंचायत में नामांकन लिए जाएंगे और 31 मई को नामांकन की जांच पड़ताल की जाएगी। 15 जून को उपचुनाव करवाए जाएंगे। इनमें खंड नारायणगढ़ में सरपंच पद पर दो, पंच पद पर 13, अंबाला खंड वन में सरपंच पद पर एक, पंच पद पर छह, खंड बराड़ा में सरपंच पद पर एक, पंच पद पर तीन, खंड साहा में पंच पद पर तीन, खंड शहजादपुर सरपंच पर पर एक, पंच पद पर आठ, अंबाला टू में तीन पंच पद पर उपचुनाव करवाए जाएंगे।
24 से 30 मई तक कर सकेंगे नामांकन
इन खाली पदों पर आवेदन 24 से 30 मई तक संबंधित ग्राम पंचायत में लिए जाएंगे। 31 मई को नामांकन की जांच पड़ताल की जाएगी। 2 जून को उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकता है। इसके बाद शेष रहे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। 15 जून को यदि आवश्यक हुआ तो उप चुनाव होगा।
विज्ञापन

इन खंड में कितने पद पर होगा उपचुनाव
अंबाला खंड वन
बालापुर में वार्ड सात में पंच, बेगोमाजरा में वार्ड-पांच, छह में पंच जोधपुर में वार्ड-5 में पंच, कलावड़ में वार्ड-6 में पंच, काठगढ़ में सरपंच, नूरपुर में वार्ड-6 में पंच।
अंबाला खंड टू
मुन्नरहेड़ी गांव में वार्ड-5 में पंच, पंजोखरा साहिब में वार्ड-8 में पंच, भीलपुरा में वार्ड-2 में पंच।
बराड़ा खंड
सज्जन माजरी में सरपंच, तथहेड़ी आर में वार्ड-5 में पंच, कांसापुर में वार्ड-6 में पंच, पोंटी में वार्ड-6 में पंच।
नारायणगढ़ खंड
आजमपुर में सरपंच, वार्ड-तीन में पंच, हुसैनी में वार्ड-पांच में पंच, वार्ड-8 में पंच, जाहोरोवाला में वार्ड-दो में पंच, खानपुर राजपूतान में वार्ड-4 में पंच, खोड़ा भूरा में वार्ड-दो में पंच, मुगल माजरा में वार्ड-दो में पंच, टपरियां रालडू की वार्ड-दो, चार, छह में पंच, फतेहपुर में वार्ड-सात में पंच, फिरोजपुर काठ में वार्ड-दो में पंच, धनौरा में वार्ड-पांच में पंच, लखनौरा में सरपंच।
साहा खंड
घसीटपुर में वार्ड-एक में पंच, केसोपुर बस्ती में वार्ड-एक में पंच, संभालखा में वार्ड-दो में पंच।
शहजादपुर खंड
भेड़ों गांव में वार्ड-5 में पंच, बीबीपुर में वार्ड-4 में पंच, चतन में वार्ड-4 में पंच, कोड़वा खुर्द में वार्ड-दो में पंच, रायवाली में वार्ड-8 में पंच, शामरू में वार्ड-5 में पंच, गणेशपुर में वार्ड-एक में पंच, नगला जट्टां में वार्ड-एक में पंच पद पर उपचुनाव होगा।
विज्ञापन


वर्जन
जिले में खाली पड़े पांच सरपंच और 36 पंच पद पर उपचुनाव करवाए जाएंगे। इसके लिए 24 से 30 मई तक संबंधित ग्राम पंचायत में आवेदन लिए जाएंगे।
दिनेश कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें