फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सांस्कृतिक पखवाड़े में 50 प्रकल्प करेगी भाविप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के अंबाला क्लब में भारत विकास परिषद महर्षि दयानंद शाखा की बोर्ड बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने की। इसमें संरक्षक प्रदीप गोयल और सह संरक्षक दीपक राय आनंद के मार्गदर्शन में अगस्त सितंबर माह के प्रकल्पों पर चर्चा की।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत मंचासीन के साथ प्रिंसिपल पवन कुमार सोनी, डीईटीसी पवन चौधरी व वरिष्ठ सदस्य सुभाष जैन की ओर से दीप प्रज्वलन और महिला बाल विकास संयोजिका रचना गुप्ता के नेतृत्व में महिला मंडल की ओर से वंदेमातरम् गीत के साथ की गई।
बैठक का संचालन सचिव राकेश मक्कड़ ने किया और सांस्कृतिक पखवाड़े के संयोजक पूर्व अध्यक्ष राकेश जिंदल को मंच पर आमंत्रित किया। राकेश जिंदल ने पखवाड़े में प्रांत की ओर से निर्देशित आवश्यक प्रकल्पों जानकारी देते हुए सभी से सुझाव मांगे। अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि पखवाड़े की शुरुआत 15 अगस्त मंगलवार को प्रातः सात बजे से गोशाला में चारा वितरण, पक्षियों को दाना डालने और डॉ. पुनीत राज सेवा सदन पर ध्वजारोहण के उपरांत वहां चल रहे सिलाई केंद्र में सदस्यों की ओर से प्रायोजित चार सिलाई मशीनें भेंट की जाएंगी। इसी दिन सांय शहर की गुड़ मंडी में भारत माता की आरती कार्यक्रम होगा। इसी तरह विभिन्न प्रकल्पों के साथ 29 अगस्त को सेवा सदन में सांझा चूल्हा कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ सदस्य राजिंद्र अग्रवाल के सुझाव और आह्वान पर कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा परिवार की ओर से सेवा सदन में चल रहे स्थाई प्रकल्प में मासिक शुल्क देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें