फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 6.14 लाख रुपये से बनेगा बस शेल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैठने की सुविधा के साथ सीसीटीवी और आरओ वाटर कूलर की होगी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। यात्रियों की सुविधा के लिए एक आधुनिक बस शेल्टर बनाने का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) ने इस परियोजना के लिए विस्तृत निविदाएं आमंत्रित की हैं। इस हाई-टेक बस शेल्टर की अनुमानित लागत 6,14,066 रुपये तय की गई है।
इसमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए छह 5एमपी आईपी नेटवर्क टीडीएन लो-लाइट आईआर रग्ड बुलेट कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही, हनीवेल 8-चैनल नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम की दो यूनिट भी स्थापित होंगी। इनमें 6 टीबी की हार्ड डिस्क और 270 मीटर लैन केबल व पीवीसी कंडेनसर पाइप का प्रावधान है। यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 50 लीटर प्रति घंटे की क्षमता वाले दो आरओ सिस्टम लगेंगे। यह सिस्टम छह-स्टेज शुद्धिकरण प्रक्रिया से लैस होगा। इसके अलावा, 40 लीटर स्टोरेज क्षमता वाला सेल्फ-कंटेनर ड्रिंकिंग वाटर कूलर भी लगाया जाएगा। यह यात्रियों को गर्मी और सफर के दौरान ठंडा व शुद्ध पानी उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए 32 इंच के फुल एचडी एलईडी मॉनिटर की दो यूनिट स्थापित की जाएंगी। यह डिजिटल डिस्प्ले यात्रियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा। बोली जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर शाम 5 बजे तक निर्धारित है। वहीं, बोली 6 नवंबर पूर्वाह्न 11 बजे खोली जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 32 इंच के फुल एचडी एलईडी मॉनिटर (2 यूनिट) भी स्थापित किए जाएंगे।

योग्य एवं पंजीकृत ठेकेदार हरियाणा सरकार के आधिकारिक पोर्टल इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
- नवीन राठी, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें