अंबाला सिटी से बोह बब्याल के लिए पहली मिनी बस सुबह छह बजे 15 मिनट पर चलेगी, इसके बाद सात बजकर 45 मिनट, नौ बजे, साढ़े नौ बजे, 10 बजकर 45 मिनट पर, दोपहर 12 बजे, साढे़ 12 बजे, दोपहर एक बजकर 30 मिनट, एक बजकर 45 मिनट, शाम चार बजे, पांच बजे इसके बाद छह बजकर 30 मिनट पर चलेगी। वहीं बोह बब्याल से अंबाला सिटी के लिए पहली बस साढे़ सात बजे चलेगी। जो टांगरी बांध अंबाला छावनी, लघु सचिवालय होते हुए अंबाला सिटी पहुंचेगी। इसके बाद अगली बस सुबह आठ बजे, नौ बजकर 15 मिनट, 10 बजकर 30 मिनट, 11 बजे, 11 बजकर 15 मिनट, एक बजकर 15 मिनट, एक बजकर 45 मिनट, दो बजकर 45 मिनट, तीन बजे, पांच बजकर 15 मिनट और रात सात बजकर 45 मिनट पर चलेगी। सचिवालय से होते हुए अंबाला सिटी पहुंची।
अंबाला सिटी से कलरहेड़ी और वापसी
अंबाला सिटी बस स्टैंड से सुबह छह बजे पहली बस कलरहेड़ी के लिए रवाना होगी। जो वाया अंबाला छावनी तोपखाना, डिफेंस कालोनी होकर कलरहेड़ी पहुंचेगी। इसके बाद अगली सवा छह बजे, नौ बजे, 10 बजकर 30मिनट, 11 बजकर 30 मिनट, दोपहर दो बजे, तीन बजे, चार बजकर 30 मिनट और शाम सात बजे अंतिम बस कलरहेड़ी पहुंचेगी। इसी तरह से वापसी में कलरहेड़ी से अंबाला सिटी के लिए पहली बस सुबह सवा सात बजे रवाना होगी। जो वाया डिफेंस कालोनी, तोपखाना, अंबाला छावनी होते हुए लघु सचिवालय पहुंचेगी। इसके बाद अगली बस साढे़ सात बजे लिहारसा, 10 बजकर 15 मिनट, 11 बजकर 45 मिनट लिहारसा , 12 बजकर 30 मिनट, 2 बजकर 45 मिनट लिहारसा, तीन बजकर 15 मिनट, चार बजकर 15 मिनट लिहारसा, अंतिम बस पांच बजकर 45 मिनट।
अंबाला सिटी से बोह बब्याल और वापस
अंबाला सिटी बस स्टैंड से जंडली तक पांच रुपये, अंबाला कैंट बस स्टैंड के 10 और टांगरी पुल 15 रुपये, बब्याल 20, दलीपगढ़ भूरमंडी 20, बोह 25 रुपये लगेंगे। इसी तरह से वापसी में बोह बब्याल से महेश नगर तक 5 रुपये, फिर अंबाला कैंट बस स्टैंड 10 रुपये लगेंगे। अंबाला कैंट बस स्टैंड से प्रेम नगर नगर 20 रुपये व अंबाला सिटी बस स्टैंड के 25 रुपये लेगेंगे।
अंबाला सिटी से कलरेहडी और वापस
अंबाला सिटी बस स्टैंड से जंडली तक पांच रुपये, तोपखाना से लेकर डिफेंस काॅलोनी तक 15 रुपये , कलरहेड़ी के 20 रुपये लगेंगे।