फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नन्हेडा-अंबाला सिटी मार्ग पर तीन दिन से बस सेवा बंद

Tue, 13 Jan 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नन्हेडा में बस की इंतजार करते यात्री ठंड में ठिठुरते हुए। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। नन्हेडा से अंबाला सिटी मार्ग पर रोडवेज बस के चालक-परिचालक मनमानी कर रहे हैं। तीन दिन से इस मार्ग पर बस सेवा बंद है। कड़ाके की ठंड में यात्री और और छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि बस स्टाफ अपनी मर्जी से ड्यूटी करता है और महीने में करीब 10 दिन बस को बिना किसी सूचना के बंद रखा जाता है। बस चालक निर्धारित रूट का पालन नहीं कर रहे।
विज्ञापन

बस को रोटरी अस्पताल, सुभाष पार्क और सिविल अस्पताल होकर गुजरना चाहिए, लेकिन चालक अपनी सुविधा के अनुसार बस को बारह क्रॉस रोड से सीधे कैंट बस अड्डे ले जाते हैं। इस कारण अस्पताल जाने वाले मरीजों और कैंट बस अड्डे पर उतरना पड़ रहा है। इस संबंध में यात्रियों ने दो बार लिखित शिकायत रोडवेज वर्कशाप और अंबाला सिटी बस अड्डे पर दे चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है।
छात्राओं ने बताया कि बस न आने के कारण उन्हें निजी वाहनों में अतिरिक्त रुपये खर्च कर जाना पड़ रहा है। इसको लेकर सरोज, गुरमेल सिंह और बीना देवी ने बताया कि चालक बस को रोटरी अस्पताल से सुभाष पार्क मार्ग से न ले जाकर बारह क्रास रोड सेवा समिति से कैंट बस अड्डे पर जा रहे हैं। इस तरह से नागरिक अस्पताल जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रोडवेज जीएम अश्वनी डोगरा ने बताया कि नन्हेडा मार्ग पर बस के संचालन को लेकर डयूटी निरीक्षक को आदेश दिए गए हैं कि समस्या को पता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें