फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक घर में लगाई आग, दूसरे मकान के तोड़े ताले

Sun, 31 Jan 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों के गिरोह ने एक बार फिर अंबाला में दस्तक दे दी है। इस बार इस चोर गिरोह का निशाना बना कैंट स्थित राजापार्क के रहने  वाला पुनीत मनौचा और संजय जैन का परिवार। इस शातिर चोर गिरोह ने पुनीत जैन के घर में आग लगा दी और जब आग को लेकर पड़ोसियों में हड़कंप मचा, तो चोरों ने इसी का फायदा उठाकर पुनीत के पड़ोसी संजय जैन के घर के ताले तोड़ दिए।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलने पर एसीपी अंबाला कैंट, पुलिस विशेषज्ञों की टीम, फोरेंसिक एक्सपर्ट, सीआईए टीम के  सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर मौका का मुआयना किया। पुलिस की दो टीमें इस शातिर चोर गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए गठित की गई है। उधर, चोरों द्वारा लगाई गई आग से पीड़ित परिवार को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।
 ये होता है चोरों के अपराध का तरीका
पुलिस विशेषज्ञों की मानें तो ये शातिर चोर गिरोह कई राज्यों में सक्रिय हैं और उनके क्राइम मोडस अपरेंडी (अपराध का तरीका) इसी तरह का रहता है। ये चोर गिरोह आधी रात को एक इलाके में एक मकान परिसर में तेल व पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देता है, उसके बाद जैसे ही परिवार और आस पड़ोस के लोगों में आगजनी को देखकर हड़कंप मचता है, तो ये चोर गिरोह वहीं पास ही में किसी दूसरे घर में चोरी को उस वक्त अंजाम देता है, जब आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आकर आग को बुझाने व स्थिति को संभालने में जुटे होते हैं।
विज्ञापन

राजा पार्क में इस तरह दिया वारदात को अंजाम
अंबाला में ही इस शातिर चोर गिरोह की ये दूसरी वारदात है। पहले भी इस गिरोह ने महेशनगर इलाके में ही ऐसी घटना को अंजाम दिया है और अब गत आधी रात महेशनगर इलाके के ही राजापार्क में इस घटना को अंजाम दिया है। एएसआई कर्मचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि गत मध्यरात्रि ये चोर गिरोह राजापार्क में दाखिल हुआ और उसने पुनीत मनोचा के घर के परिसर में खड़ी कार, एक्टिवा और बाइक पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। जैसे ही आग लगी, तभी आग के सेक से घर के आंगन में मौजूदा डिजाइनदार शीश धमाके से टूट गया। जिसकी आवाज से घरवाले उठकर जैसे ही बाहर आए, तो घर में लगी आग को देखकर चिल्लाने लगे।
उनके चिल्लाने से आस-पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए और हड़कंप की स्थिति बन गई। सभी आस-पड़ोसी तुरंत आग को बुझाने और दमकल केंद्र को सूचित करने में जुट गए। इसी मौके का इंतजार कर रहे चोर गिरोह के सदस्य तुरंत पड़ोस के ही एक घर में पिछले हिस्से से दाखिल हो गए। उस घर के लोग भी आग बुझाने में मदद करने अपने पीड़ित पड़ोसी के वहां पहुंचे हुए थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर के एक कमरे की कुंडी तोड़ी और वहां पड़ा सारा सामान खंगाला, लेकिन तभी अचानक चोरों को घर में किसी के आने की आहट महसूस हुई, जिसके चलते चोर गिरोह के सदस्य तुरंत पिछले हिस्से ही घर से बाहर निकलकर फरार हो गए। जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को  दी गई और उसके बाद एसीपी ने अपने क्राइम विशेषज्ञों के साथ मौका का मुआयना किया।
---
इस वारदात को अंजाम शातिर चोर गिरोह के सदस्यों ने दिया है। पुलिस की  टीमें इस गिरोह के पीछे लगा दी गई है। चोरों को छोड़ा नहीं जाएगा, जल्द ही इस चोर गिरोह के सदस्यों को काबू कर लिया जाएगा। फिलहाल चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

-जगदीप दून, एसीपी, अंबाला कैंट-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें