सैन्य क्षेत्र स्थित माल रोड पर दिन-दहाड़े हमलावर ने घर में घुसकर अपने मायके आई 32 वर्षीय महिला प्रीति को गोलियों से भून दिया। बताया जाता है कि हमलावर बाइक पर आया था। उसने घर के अंदर घुसकर महिला पर गोलियां चला दी। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता आरोपी मौके से फरार गया। एक गोली महिला की छाती तो दूसरी गोली टांग पर लगी।
लहूलुहान हालात में महिला को लेकर परिजन छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ 32 रेफर कर दिया। महिला ने हमलावर की पहचान कानपुर के रहने वाले अभिषेक के तौर पर की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद सीन आफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाए
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी : आरोपी ने रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस पास के फुटेज कैमरे खंगाल कर मामले की जांच शुरू कर दी। महिला की पहचान मॉल रोड निवासी प्रीति के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि प्रीति की शादी कानपुर में हुई थी और दो बच्चे भी हैं। उसके ससुराल में जमीनी विवाद चल रहा है । दिसम्बर माह में व कानपुर से बच्चे लेकर अपने मायके मॉल रोड पर आई हुई थी। रोजाना की तरह व अपने कमरे में लेटी हुई थी कि कानपुर से एक व्यक्ति उसके कमरे में दाखिल हुआ और गोलियां चला दी। हालांकि भागते हुए आरोपी का हेलमेट और नाकाब वहीं गिर गया।