फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर जा रहे बुलेट सवार मैनेजर को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। बुलेट पर सवार होकर घर जा रहे मैनेजर को दौसड़का गांव के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मैनेजर की मौत हो गई। मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत में यमुनानगर के मुस्तफाबाद गांव निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि वह बुधवार को निजी काम से मुलाना आया हुआ था। उसके चाचा का लड़का संजीव कुमार गांव तेपला में एमजी हेक्टर कार एजेंसी में वर्क मैनेजर के पद पर काम करता था। दिलबाग के अनुसार रात करीब 11-30 बजे वह अपनी कार में और संजीव कुमार अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर मुलाना से अपने गांव मुस्तफाबाद जा रहे थे।
वह दोनों टाटा मोटर्स शोरूम दौसड़का के सामने पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने संजीव कुमार की बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संजीव कुमार बुलेट सहित हाईवे पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर कार चालक अपनी कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सहायता से दिलबाग घायल संजीव कुमार को इलाज के लिए एमएम अस्पताल मुलाना ले गया। जहां डाक्टर ने संजीव कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें