फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ढाई एकड़ में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
अंबाला सिटी के जंडली क्षेत्र में सड़को ध्वस्त करती डीटीपी की जेसीबी। विभाग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला नगर योजनाकार विभाग ने मंगलवार को जंडली गांव में बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने करीब ढाई एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अनधिकृत कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान कॉलोनी में बनाई गई सड़कों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

यह तोड़फोड़ की कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुंजन वर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। मौके पर कनिष्ठ अभियंता रविंद्र, अभिषेक कौशिक और क्षेत्रान्वेषक रविंद्र मौजूद रहे। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के एसएचओ भी पुलिस बल के साथ मुस्तैद थे। कार्रवाई के बाद जिला नगर योजनाकार ने आमजन से अपील की। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी डीलर भोले-भाले लोगों को कॉलोनी के नियमित होने का झूठा झांसा देकर प्लॉट बेच रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि लोग ऐसे ठगों के झांसे में न आएं। अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें और न ही किसी प्रकार का निर्माण करें।

अवैध कॉलोनियों से बचने की अपील
जिला नगर योजनाकार ने आम जनता को अवैध कॉलोनियों से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि कुछ प्रॉपर्टी डीलर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वे कॉलोनी के नियमित होने का झूठा वादा करके प्लॉट बेचते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि ऐसी कॉलोनियों में निवेश करना जोखिम भरा है। लोगों को किसी भी अवैध निर्माण से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें