फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सांड़ ने बुजुर्ग महिला को घर के बाहर पटका, घायल

विज्ञापन
अंबाला छावनी के 11 क्रॉस रोड पर सांड के हमले में घायल बुजुर्ग बिमला देवी निजी अस्पताल में उपचार
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के 11 क्रॉस रोड स्थित न्यू जगदंबा ट्रेडर्स के पास एक बेसहारा सांड़ ने 75 वर्षीय बिमला देवी को पटक दिया। यह हादसा बुधवार को सुबह करीब नौ बजे हुआ।
विज्ञापन

चोटिल बुजुर्ग को तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। फिलहाल वह उपचाराधीन है। पास में ही लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि सांड व कुछ बेसहारा गोवंश जमा हो जाते हैं। इतने में एक सांड आगे बढ़ता है। पहले तो बुजुर्ग सांड़ को डंडे से हटाने का प्रयास कर रही थी। तभी सांड़ ने उठाकर दुकान के थड़े पर पटक दिया। गनीमत यह रही कि शोर सुनकर आसपड़ोस के लोग जमा हुए ओर सांड़ को भगाया। बुजुर्ग महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पड़ोसियों ने बताया कि बुजुर्ग अकेली रहती है और घर से सामने जा रही थी।
हादसों को अधिकारी कर रहे अनदेखा

उधर, इलाकावासी ने प्रतिदिन बढ़ रही बेसहारा गोवंश की संख्या को लेकर रोष भी जताया। हैप्पी, हिमांशु, केशव अग्रवाल आदि का कहना था कि आए दिन कोई न कोई इन गोवंश का शिकार होकर चोटिल हो रहा है। बुजुर्ग व बच्चों का बाहर गली में अकेले निकलना तक मुश्किल हो गया है। बावजूद इन्हें पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। नगर परिषद में भी शिकायत देने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा। संबंधित अधिकारी टेंडर न होने व गोशालाओं में जगह की कमी की बात बोलकर पल्ला झाड़ रहे हैं। जबकि इसका जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

कोर्ट में भी पहुंच रहे ऐसे प्रकरण
बेसहारा पशुओं से दुर्घटनाएं और पशुओं के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ समय पूर्व सेक्टर 9 में एक साथ 15 से अधिक लोगों को बेसहारा पशु ने मारा था। इसमें लोगों की जान पर बन आई थी। इस समस्या के लिए स्थानीय वरिष्ठ नागरिक लोक अदालत तक मामले को लेकर गए हैं। जबकि नगर निगम हो या नगर परिषद इस समस्या का स्थाई समाधान निकाल ही नहीं पा रही हैं।
वर्जन

बेसहारा गोवंश को सहारा देने के लिए तीन बार टेंडर लगाए थे, लेकिन किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। अपने स्तर पर भी बेसहारा गोवंश को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन गोशाला वालों ने रखने से मना कर दिया था। आचार संहिता के बाद ही दोबारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जरनैल सिंह, ईओ, नगर परिषद

अंबाला छावनी के 11 क्रॉस रोड पर सांड के हमले में घायल बुजुर्ग बिमला देवी निजी अस्पताल में उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें