अंबाला सिटी में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शहर के दो खंभा चौक के पास पुरानी सब्जी मंडी में एक जर्जर इमारत गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में इमारत के पास सब्जी बेचने के लिए खड़े रेहड़ी वालों को नुकसान पहुंचा है और मलबे में दो लोग दब गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और राहत बचाव कार्य शुरू किया। मदद के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है जो बचाव कार्य में जुटी हुई है। बता दें कि ये इमारत अमरनाथ नाम के व्यक्ति की थी और काफी साल पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मलबा हटाने में लगे हुए हैं और घायल लोगों की मदद की जा रही है।