फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कृषि भूमि पर बनाया भवन ध्वस्त

Sat, 04 Nov 2023 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के सादोपुर में नगर निगम ने कृषि भूमि पर बने कॉमर्शियल भवन को पीला पंजा चलाकर ध्वस्त किया। भवन मालिक ने नगर निगम टीम की कार्रवाई का विरोध किया लेकिन निगम अधिकारियों ने एक न सुनी और बनाए गए भवन को गिरा दिया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद छावनी से ईओ जरनैल सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया। मौके पर नगर निगम शहर से एक्सईएन हरीश कुमार और पुलिस विभाग से डीएसपी रमेश कुमार सहित पुलिस बल पहुंचा।

वहीं, भवन मालिक सुखविंद्र सिंह ने इस कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना था कि नगर निगम ने हरी सिंह के नाम से उनको कोई नोटिस नहीं दिया। बाढ़ से पहले यहां उन्होंने मकान बनाया हुआ था। बाढ़ में भवन क्षतिग्रस्त होने पर उन्होंने उसे दोबारा बनाया था। उन्होंने बताया कि उनका यह मामला कमिश्नर कोर्ट में भी चल रहा है। इसमें 7 नवंबर तारीख लगी है, मगर नगर निगम ने कार्रवाई कर भवन गिरा दिया। इससे पूर्व भवन मालिक को निगम एक्सईएन ने कार्रवाई संबंधित दस्तावेज भी दिखाए। वहीं, कार्रवाई से पहले निगम ने मालिकों को सामान निकालने के लिए समय दिया। इसके बाद अर्थमूविंग मशीन से भवन को गिरा दिया गया।
विज्ञापन


नगर निगम कमिश्नर संगीता तेतरवाल ने बताया कि सादोपुर में अवैध अतिक्रमण को लेकर निगम के पास शिकायत आई है। जब इस भवन को बनाया जा रहा था, तब भी निगम ने भवन मालिक को नोटिस दिया था। इसके बाद दूसरा नोटिस भी निगम ने दिया था। इसके बावजूद कृषि भूमि पर कॉमर्शियल भवन बना दिया गया। निगम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए भवन को तोड़ा और अतिक्रमण को हटाया।
दुकानों के बाहर रखा सामान किया जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। त्योहारी सीजन को देखते हुए नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के शुक्लकुंड रोड और कॉस्मेटिक मार्केट में सड़क पर लगा सामान जब्त कर लिया और लोगों को दोबारा सड़क पर सामान न लगाने की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस ने भी रोड पर ही खड़े वाहनों के ऑनलाइन चालान काटे।

पुलिस लगातार बाजार में अभियान चल रहा है ताकि बाजार में आने वाले लोगों को जाम से निजात मिल सके। निगम और पुलिस ने लोगों का सामान जब्त किया तो इसका लोगों ने विरोध भी किया।
विज्ञापन


पुलिस बार-बार लोगों को दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दे रही है, इसके बाद भी दुकानदार दुकानों के बाहर सामान लगा रहे हैं। जिससे कई फुट चौड़ी सड़क भी तंग हो गई हैं। नगर निगम कमिश्नर संगीता तेतरवाल ने कहा कि दीवाली तक रोजाना नगर निगम का अतिक्रमण हटाने को लेकर बाजारों में अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद सप्ताह में एक बार अभियान को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजारों में अतिक्रमण होने से लोगों को अंदर जाने में दिक्कत आती है। अतिक्रमण हटाने के लिए निगम टीम गठित की गई है। रोजाना यह कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें