फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डिफेंस कॉलोनी में बिल्डर्स पर मार्ग पर अवैध कब्जा करने का आरोप

Fri, 28 Aug 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी की डिफेंस कॉलोनी में ईंटों से ढका गया ​शिलान्यास पट्ट और अवरुद्ध किया गया सड़क मार - फोटो : मांगों के लिए नारेबाजी करके रोष जताते पटवारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पंजोखरा साहिब थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में स्थानीय बिल्डर्स पर मार्ग पर अवैध कब्जा करने और लोगाें का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। यह शिकायत कॉलोनी निवासी और भूतपूर्व सूबेदार मेजर जयवीर सिंह ने वीरवार को पंजोखरा थाने में दर्ज कराई।
शिकायतकर्ता जयवीर सिंह ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी (सेक्टर-बी) स्थित मार्ग का निर्माण कैबिनेट मंत्री अनिल विज के शिलान्यास के बाद 29 जनवरी 2024 को शुरू हुआ था। यह सड़क अप्रैल 2024 में बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन स्थानीय बिल्डर ने शिलान्यास पट्ट को ईंटें रखकर ढक दिया है और सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रास्ते पर डाली निर्माण सामग्री
शिकायत में यह भी बताया गया है कि बिल्डर की ओर से रास्ते पर ईंट, बजरी, रेत और अन्य निर्माण सामग्री डालकर आवाजाही पूरी तरह बाधित कर दी गई है। इससे स्थानीय वासियों और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनका आना-जाना ठप हो गया है। पूर्व सैन्य अधिकारी ने पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें