फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किलोमीटर स्कीम में लगीं बीएस- चार मानकों की बसें होंगी अपग्रेड,

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। किलोमीटर स्कीम के तहत लोकल और लंबे रूटों पर दौड़ रहीं बीएस-4 मानकों की बसों को अपग्रेड करने को लेकर चंडीगढ़ मुख्यालय ने अंबाला डिपो के अधिकारियों से सुझाव मांगे हैं। अंबाला में किलोमीटर स्कीम के तहत बीएस-4 की 20 बसें संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन

अंबाला से बीएस-4 की बसों को संचालन करीब पांच साल पहले शुरू हुआ था। तब से यह बसे लोकल और लंबे रूट पर चल रही है। अंबाला डिपो की ओर से पहले इन बसों का दिल्ली में संचालन किया जाता था। लेकिन पिछले डेढ़ साल से दिल्ली मार्ग पर इन बसों का संचालन बंद कर दिया गया।

वर्ष 2020 में अंबाला में आई किलोमीटर स्कीम बीएस-4 की बसें
अंबाला में वर्ष 2018 में किलोमीटर स्कीम के तहत बीएस-4 की बसों को चलाने की स्कीम आई थी। इन बसों के संचालन को लेकर रोडवेज के कर्मचारियों ने विरोध जताया था। लेकिन इसके बावजूद मार्च 2020 में अंबाला में किलोमीटर स्कीम के तहत बीएस-4 की 20 बसें आई थी। तब से यह बसें लोकल और लंबे रूट पर संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन


इन रूटों पर दौड़ रही किलोमीटर स्कीम बीएस-4 की 20 बसें
रोडवेज वर्कशाप में डयूटी इंचार्ज कृष्ण ने बताया कि अंबाला के पास किलोमीटर स्कीम के तहत बीएस-4 की 20 बसें हैं। जिसमें से 16 बस अंबाला के पास है, इन किलोमीटर स्कीम बीएस-4 की बसों को हिसार, सिरसा, चंडीगढ़, कालका, पानीपत, नारनौल, मेरठ, जालंधर व अन्य रूटों पर संचालन करती हैं। इसी तरह से नारायणगढ़ सब डिपो के पास चार बसें हैं। इन चार बसों को पानीपत- चंडीगढ़, नारायणगढ़ से हिसार, नारायणगढ़ से सढौरा और नारायणगढ़ से अंबाला सिटी और अंबाला छावनी के लिए चलाया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें