फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टूटी सड़कें अधूरी तो पुलिया पर विशेषज्ञ भी फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला छावनी में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। लेकिन विकास कार्याें के निर्माण से जुड़ी प्रगति की गति काफी धीमी है। टूटी सड़कों और सीवरेज का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है तो कबाड़ी बाजार की पुलिया के मामले में आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की मदद भी पानी का समाधान नहीं दे पाई है।
विज्ञापन

कम कर्मचारियों की बदौलत काम को पूरा करने के लिए ठेकेदार द्वारा पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन संसाधनों की कमी और बिना योजना के चल रहे विकास कार्य अब स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अगर कहीं कोई सड़क टूट गई तो उसके नवनिर्माण में ही कई माह बीत जाते हैं। वहीं अगर निर्माण किसी प्रमुख सड़क व रास्ते आदि से जुड़ा हो तो फिर इसमें महीने नहीं बल्कि सालों लग जाता है और इसका उदाहरण कबाड़ी बाजार में निर्माणाधीन पुलिया और 12 क्रॉस रोड पर अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य शामिल है।

हाउसिंग बोर्ड में सीवरेज का काम अधूरा
पिछले कुछ समय से हाउसिंग बोर्ड में सीवरेज पाइप डालने का कार्य चल रहा है। इस दौरान एक सड़क को भी तोड़ दिया गया है। लेकिन दो से तीन माह बीत जाने के बाद भी काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। सीवरेज का पाइप अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है और सड़क का निर्माण तो शुरु ही नहीं हो पाया क्योंकि सड़क को किश्तों में तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


कबाड़ी बाजार की पुलिया पर विशेषज्ञ भी फेल
कबाड़ी बाजार की पुलिया को टूटे हुए एक साल के करीब होने वाला है। लेकिन अभी तक पुलिया का लेंटर ही नहीं डल पाया है। मौके पर मौजूद कुछ दुकानदारों ने बताया कि पानी के बहाव के कारण लेंटर डालने में मुश्किल हो रही है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो यह काम आगामी छह माह तक ही पूरा होने की उम्मीद है। हालात यहां ऐसे हैं कि आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की मदद भी पानी का समाधान नहीं दे पाई। इस कार्य के अधूरा रहने से क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
12 क्रॉस रोड अधूरा
महाराजा ढाबे से 12 क्रॉस रोड बिजली कार्यालय को जोड़ने वाली सड़क का हिस्सा सेवा समिति स्कूल के पास अधूरा पड़ा है। यहां एक नाले सहित दो मुख्य पुलिया का निर्माण किया जाना है। लेकिन यहां भी काम की रफ्तार देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस कार्य को भी पूरा होने में 9 से 10 माह का समय लग सकता है क्योंकि यहां भी कम श्रमिक ही काम पर लगे हुए हैं।
छावनी का विकास हो रहा है, यह अच्छी बात है। लेकिन बिना योजना के जब चाहा सड़क तोड़ दी और काम को अधूरा छोड़ दिया, यह गलती प्रक्रिया है। इसके लिए ठेकेदार की जवाबदेही तय होनी चाहिए कि काम कब खत्म होगा।
राजीव अग्रवाल।

बाजार से हाउसिंग बोर्ड की तरफ आने वाली मुख्य सड़क पिछले लगभग डेढ़ माह से खुदी पड़ी है। यहां सीवरेज का कार्य चल रहा है, लेकिन कछुआ की गति से। जब ठेकेदार का मन किया, तब काम शुरु करवा दिया, जब चाहे बंद कर दिया।
मुकुल कुमार।

सभी विकास कार्याें की निगरानी की जा रही है। आगामी कुछ समय में हाउसिंग बोर्ड सहित कबाड़ी बाजार और 12 क्रॉस रोड के अधूरे निर्माण को पूरा कर दिया जाएगा। कनिष्ठ अभियंताओं से रोजाना रिपोर्ट मांगी जा रही है। अगर कहीं कोई ठेकेदार ढिलाई बरत रहा है तो जांच करवाकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें