फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी तहसील में दलालों का बोलबाला, मजबूरी में लगाना पड़ा बायोमेट्रिक लॉक

विज्ञापन
अंबाला छावनी तहसील में बायोमेट्रिक लॉक पर अंगुली लगाते कंप्यूटर ऑपरेटर। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी तहसील में दलालों का बोलबाला है। दलाल और अन्य लोग आसानी से तहसील कार्यालय में कर्मचारियों के पास पहुंचते हैं और आसानी से रजिस्ट्री से संबंधित अपने अपने काम निपटाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे लोगों पर लगाम लगाने के लिए तहसील प्रशासन ने तहसील में ऑपरेटर कार्यालय के दरवाजे पर बायोमेट्रिक लॉक लगवा दिया है। इससे ऑपरेटर और अधिकारियों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति कार्यालय के अंदर नहीं जा सकेंगा।
तहसील का रिकॉर्ड लीक होने का खतरा
पिछले कई दिनों से कर्मचारियों के अलावा अन्य व्यक्ति ऑपरेटरों के पास जा रहे थे। इसके अलावा तहसील से रिकार्ड लीक होने का खतरा बना रहता है। एजेंट सुबह ही तहसील में पहुंच जाते हैं जो रजिस्ट्री करवाने के लिए दस्तावेज की डेटा एंट्री करवाते हैं। इसके बाद एजेंट दोपहर के समय लोगों को बुलाकर फोटो करवाते हैं। जिससे शाम तक उनकी रजिस्ट्री हो जाती है। वहीं दूसरी और आम लोगों को रजिस्ट्री करवाने में जूते तक घिस जाते हैं। कई दिनों तक उनकी रजिस्ट्री ही नहीं हो पाती। छावनी तहसील कार्यालय में एक महिला सहित चार कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। यह कंप्यूटर आपरेटर रजिस्ट्री , जमाबंदी निकालना, लोन चढ़ाना इंतकाल दर्ज करना और जाति सत्यापित सहित अन्य काम करते हैं। कई बार तहसील में लोगों की लाइन लगी रहती है। इस दौरान कुछ दलाल पिछले दरवाजे से कंप्यूटर ऑपरेटरों के कार्यालय में पहुंच जाते थे और अपने काम करवाते है। इसे लेकर कई बार लोग आपत्ति भी जता चुके हैं और अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके हैं। उनका कहना है कि दलाल कार्यालय के अंदर तक जाकर अपने काम करवा लेते हैं। लेकिन उन्हें अपने काम करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

अंगुली लगाने पर ही खुलेगा बायोमेट्रिक लाॅक
छावनी तहसील कार्यालय में एक महिला सहित चार कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। इन सभी कंप्यूटर ऑपरेटर, रजिस्ट्री क्लर्क की अंगुलियों को बायोमेट्रिक लाॅक पर स्केन किया गया है। जैसे ही यह कर्मचारी बायोमेट्रिक लाॅक पर अपनी अंगुली रखेंगे तो दरवाजा ऑटोमेटिक खुल जाएगा। इसके अलावा तहसीलदार और नायब तहसीलदार की अंगुलियों को भी स्केन किया गया है। इसे अलावा यह दरवाजा पूरी तरह से बंद रहेगा। इनके अलावा कोई भी अन्य कर्मचारी या व्यक्ति तहसील कार्यालय में ऑपरेटर की साइड से दाखिल नहीं हो सकेगा।
वर्जन
लोगों की शिकायत आ रही थी कि कुछ लोग पिछली साइड से कार्यालय में दाखिल हो रहे हैं और ऑपरेटर के पास जाकर जमाबंदी निकलवा रहे हैं। इसके बाद हमने तहसीलदार के आदेश पर दरवाजे पर बायोमेट्रिक लॉक लगवा दिया है। जिससे कोई बाहरी व्यक्ति दाखिल नहीं होगा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार, सुनील कुमार, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें