फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेशन के मुख्यद्वार के पास मिला ब्रीफकेस, मची खलबली

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पार्किंग में तैनात कर्मचारी को निर्देश देते सुरक्षा प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
- सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला तो निकला रजिस्टर और कार्ड भुगतान मशीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान लावारिस बैग मिलने से खलबली मच गई। बैग को देखकर सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई और उन्होंने डॉग स्क्वायड की मदद से पहले बैग की जांच की और फिर इसे खोलकर चैक किए तो इसके अंदर से एक रजिस्टर और कार्ड से भुगतान करने वाली दो मशीनें बरामद की गईं। पूछताछ में सामने आया कि वंदे भारत में तैनात कर्मचारी ने यह बैग खाद्य पदार्थों के बॉक्स के नजदीक रख दिए थे। सुरक्षा बलों ने संबंधित व्यक्ति को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर आरपीएफ व जीआरपी के अलावा कमांडो दस्ते की तैनाती की गई है जोकि आधुनिक हथियारों से लैस हैं। संयुक्त टीम लगातार स्टेशन पर गहनता से जांच कर रही है। जांच के दौरान पार्किंग में खड़ी पंजाब नंबर सहित अन्य राज्यों की गाड़ियों की फोटो और वीडियो भी बनाई जा रही है, वहीं पार्किंग ठेकेदार को भी चेतावनी जारी की गई है कि वो दस्तावेज देखने के बाद ही वाहन को पार्किंग में खड़ा करें और अगर उसे कुछ भी संदिग्ध लगे तो वो तुरंत इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस कर्मचारी को दे।
विज्ञापन

50 कर्मचारी कर रहे निगरानी
स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर अब हथियार बंद कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है और सभी को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा रेलवे परिसर में भी 10 से 15 के करीब कर्मचारी तैनात किए गए हैं जोकि सादी वर्दी में हैं, वहीं सभी संवेदनशील स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी परिस्थितियों से तुरंत निपटा जा सके।

सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। स्टेशन और ट्रेनों में लगातार जांच की जा रही है ताकि यात्रियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे। इसके अलावा डॉग स्क्वायड और कमांडो दस्ते की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

- राजकुमार, कार्यकारी प्रभारी, जीआरपी अंबाला

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पार्किंग में तैनात कर्मचारी को निर्देश देते सुरक्षा प्रभारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें