फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: देवरानी व जेठानी को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- अधोया-शाहबाद रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। अधोया-शाहबाद मार्ग पर शुक्रवार शाम सड़क हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। तेज रफ्तार कार ने लकड़ियां चुगकर घर लौट रहीं देवरानी जोनी व जेठानी पिंकी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से भाग गया। बराड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

अधोया गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी जोनी व भाभी पिंकी देवी शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे शाहबाद रोड से लकड़ियां चुगकर घर लौट रही थीं। जब वह चड्ढा पोल्ट्री फार्म के समीप पहुंचीं तो बराड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। चड्ढा पोल्ट्री फार्म के कर्मचारी दिनेश ने बताया कि कार चालक ने टक्कर मारने के बाद गाड़ी रोक नीचे उतरकर दोनों महिलाओं की हालत देखी। महिलाओं को लहूलुहान हालत में देखकर आरोपी चालक घबराहट में गाड़ी लेकर शाहबाद की ओर भाग निकला। सिर पर चोटें लगने के कारण दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें